spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

उष्माघात से तीन की मौत!

– मोर्शी तहसील के दापोरी और दर्यापुर की घटना

अमरावती :- जिले में तीन लोगों की मौत उष्माघात से होने की आशंका जताई जा रही है। मरने वालों में धामणगांव रेलवे के मंगरूल दस्तगीर बस स्टैंड पर चंद्रशेखर कुड़मते, मोर्शी तहसील में राजेंद्र बाबारावजी नवघरे व दर्यापुर के तुलशीदास वासुदेव गावंडे का समावेश है।

मंगरूल दस्तगीर बस स्थानक परिसर से एक दर्दनाक और संदिग्ध मौत की घटना सामने आई है। बस स्थानक पर रात में सोए हुए एक व्यक्ति को सुबह मृत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस व्यक्ति की मौत तेज गर्मी के कारण होने की आशंका जताई जा रही है। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद होगी। मृत व्यक्ति का नाम चंदशेखर कडमते (50 वर्ष) बताया गया है, जो दिघी होणाडे के निवासी थे। स्थानीय लोगों के अनुसार वे मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। रोज की तरह वे रात में मंगरूल दस्तगीर बस स्थानक परिसर में सो गए थे, लेकिन सुबह वे अचेत अवस्था में पाए गए। घटना की जानकारी मिलते ही मंगरूल दस्तगीर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए धामणगांव रेलवे के ग्रामीण अस्पताल भेज दिया है। रिपोर्ट के बाद खलासा होगा।

स्थानीय शिवर रोड स्थित नगर परिषद के घनकचरा डिपो के पास शुक्रवार को 82 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान तुलशीदास वासुदेव गावंडे (82, निवासी नालवाडा, वर्तमान लक्ष्मीनगर, मुर्तिजापुर रोड) के रूप में हुई है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.