spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

नागपुर महानगरपालिका द्वारा “सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान के अंतर्गत विशेष आयोजन

नागपुर २९ : स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जनजागरूकता बढ़ाने हेतु नागपुर महानगरपालिका द्वारा “सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान के अंतर्गत झोन 04 के प्रभाग 33 स्थित पंचशील स्कूल तथा झोन 07 के प्रभाग 05 स्थित महालक्ष्मी स्कूल में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
पंचशील स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने फैशन शो के माध्यम से रीसायकल वस्त्र पहनकर “Go Green” और कचरे के पुनः उपयोग का संदेश दिया। इसके साथ ही वृक्षारोपण कर बच्चों और शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के प्रति अपनी जिम्मेदारी दर्शाई। इस आयोजन में Saving Dreams Foundation, Indian Biodiversity Conservation Society, Nagpur Book Club एवं D21 Clara Foundation की सक्रिय सहभागिता रही।
वहीं, झोन 07 के महालक्ष्मी स्कूल में आयोजित प्रभातफेरी के माध्यम से माहवारी स्वच्छता, सही निपटान पद्धति एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंतर्गत नि:शुल्क सैनिटरी नैपकिन वितरित किए गए और “लाल बिंदु – लाल डस्टबिन” की अवधारणा को समझाकर उपयोग किए गए पैड के सुरक्षित निपटान हेतु जागरूक किया गया।
 ये दोनों आयोजन स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में प्रेरणादायक प्रयास रहे। इन कार्यक्रमों ने नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने, जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने और स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों की ओर महत्वपूर्ण कदम बढ़ाने का कार्य किया।
नागपुर महानगरपालिका का यह अभिनव प्रयास अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनकर उभरा है।

Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.