spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 दिवसीय योग शिविर का रंगारंग समापन

नागपुर :- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में वेद फाउंडेशन, नागपुर द्वारा 1 से 21 जून तक आयोजित 21 दिवसीय योग शिविर का रंगारंग कार्यक्रम के साथ उत्साहपूर्ण समापन किया गया। यह आयोजन एनआईटी ग्राउंड, आर्यनगर नाका, कोराड़ी रोड पर संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ योग गुरु सचिन माथुरकर (सुख-शांति समाधान संस्थान), योग गुरु देवदत्त शास्त्री, वेद फाउंडेशन के अध्यक्ष खेमराज दमाहे, योग गुरु रंगराव ठाकरे, किरण देशमुख, मनीषा वासनकर, माला डेकोडे तथा उपस्थित योग साधकों के करकमलों से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर योग शिक्षकों ने उपस्थित योग प्रेमियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व की जानकारी दी। साथ ही 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए नियमित योगाभ्यास को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर मंदा देशमुख, गीता वालके, वनिता दमाहे, भावना ठवले, सुधा वैरागड़े, नूतन तुम्मे, उज्ज्वला तांबे, कृतिका देशमुख, भाग्यलक्ष्मी गजभिए, बंटी इंगळे, मंगेश वाघ, धनराज साहू, वैभव ठोंबरे, विशाल भैरम, रवि वाघमारे, आशीष चौधरी, पवन पन्नासे, किशोर बेहरूपी, जितेंद्र पटले, मनोज सिन्हा एवं वेद दमाहे सहित बड़ी संख्या में योग प्रेमी उपस्थित रहे।

योग, स्वास्थ्य और पर्यावरण जागरूकता का संदेश देने वाला यह कार्यक्रम उत्साह और उमंग के वातावरण में संपन्न हुआ।

Popular Articles