spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

पाइप में फंसे तेंदुए के शावक को बचाया

सचिन चौरसिया, रामटेक :-  वनक्षेत्र रामटेक के अंतर्गत आने वाले आसोली खेत शिवार में पेंच नहर के तल के पाइप में तेंदुआ का बच्चा फंस गया। सूचना मिलते ही वन अधिकारियों और वनकर्मियों की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और तेंदुए के बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया गया |सबसे पहले पाइप में फंसे हुए शावक पर नजर रखी गई और जब आसपास के किसानों ने उनसे पूछा तो उनमें से कुछ ने मादा तेंदुए को देखने की बात बताई। ऐसा माना गया कि मादा तेंदुआ रात में शावक के पास आकर उसे उठा ले जाएगी। इसलिए, उस स्थान पर एक लाइव कैमरा और एक ट्रॅप कैमरा लगाया गया और वन विभाग की एक टीम ने रात भर आसपास के क्षेत्र पर नजर रखी। अगले दिन जब कैमरों की जांच की गई, तो पता चला कि मादा तेंदुआ वहां नहीं आई थी। तब वन विभाग की टीम पाइप के अंदर से शावक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह पर शावक को इलाज के लिए नागपुर के टीटीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपवन संरक्षक डॉ. विनीता व्यास और सहायक वन संरक्षक गोविंदा लुचे के मार्गदर्शन में, रामटेक के वनरेंज अधिकारी राहुल शिंदे, रामटेक के लोणारे राउंड अधिकारी, घोरपड़े, डोंगरे, बलगेवार, सोदगीर के वन रक्षकों और वनकर्मियों ने बचाव कार्य में सहयोग किया।

Popular Articles