spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

रोज कॉन्वेंट रामटेक में प्रवेश उत्साह 

सचिन चौरसिया, रामटेक :- स्कूल…. ये दो अक्षरों का शब्द कितना बड़ा है? दुनिया लौट आई है, वही दोस्त फिर से मिल गए हैं, वही मस्ती फिर से… स्कूल का वही आनंद फिर से। विद्यार्थियों की चहचहाहट, उनकी जिज्ञासा, कुछ नए चेहरों का उत्साह, अभिभावकों की भीड़ – बुधवार को विद्यार्थी प्रवेश समारोह बड़े उत्साह और खुशनुमा माहौल में मनाया गया। क्युकी यह पहला दिन था, इसलिए हर जगह विद्यार्थियों की चहचहाहट गूंज रही थी। स्कूल में उत्साह का माहौल था। बच्चों को गुलदस्ते दिए गए और चॉकलेट बांटी गईं। स्कूल ने अभिभावकों और विद्यार्थियों के लिए सेल्फी लेने के पॉइंट्स की व्यवस्था की थी। इस अवसर पर स्कूल कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम बर्वे, शिक्षिकाएं विद्या बिसन, प्रमिला बर्वे, रेखा अहिरकर, गायत्री बिसन, मनीषा भुरे आदी उपस्थित थीं l

Popular Articles