spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

विधायक मेश्राम के बंगले में लगाई सेंध

– कैश और साइन की हुई चेकबुक चोरी, बैंक से निकाले लाखों, आरोपी गिरफ्तार

नागपुर :- शहर में चोरी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ बैंकिंग प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। बोरगांव स्थित पर्ल हेरिटेज सिटी में विधायक संजय मेश्राम के बंगले से चोर 75 हजार रुपये नकद और साइन की हुई चेकबुक चोरी कर ले गया। इसके बाद आरोपी ने बैंक पहुंचकर फर्जी आधार कार्ड के जरिए चेक में राशि भरकर ढाई लाख रुपये निकाल लिये। हालांकि, अतिरिक्त रकम निकालने की कोशिश के दौरान पुलिस ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, घटना सुबह करीब 11 बजे बंगला नंबर-15 में हुई। चोरी की सूचना मिलते ही हुडकेश्वर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि मुख्य आरोपी 30 वर्षीय तनमय गनवीर चोरी की गई चेकबुक लेकर बैंक पहुंचा, जहां उसने फर्जी आधार कार्ड दिखाकर अपनी पहचान बताई और चेक में तीन लाख रुपये की राशि भरकर भुगतान का प्रयास किया। बैंक से उसे करीब ढाई लाख रुपये मिल भी गए। पुलिस का कहना है कि आरोपी जब 50 हजार रुपये और निकालने दोबारा बैंक पहुंचा, तब पहले से सतर्क पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी के दो मामले दर्ज हैं। उसने पूछताछ में बताया कि एमडी नशे की लत और आर्थिक तंगी के कारण उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, उसने अपनी बाइक भी गिरवी रखी थी। जांच में एक अन्य आरोपी के शामिल होने की भी जानकारी मिली है, जो पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो गया। उसकी तलाश जारी है। वहीं, इस पूरे मामले में बैंक कर्मचारियों द्वारा मास्क पहने व्यक्ति की पहचान की पर्याप्त पुष्टि किए बिना भुगतान किये जाने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर रही है।

Popular Articles