spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

विश्व रिकॉर्ड का प्रमाणपत्र मंत्री गडकरी को भेंट

– सम्मान समारोह में शिक्षकों और विजेताओं का भी हुआ सम्मान

नागपुर :- खासदार सांस्कृतिक महोत्सव समिति की ओर से महल स्थित गडकरी वाड़ा में सम्मान-पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवद्गीता पाठ अभियान और दुर्ग (किला) प्रतियोगिता के माध्यम से स्थापित विश्व रिकॉर्ड का आधिकारिक प्रमाणपत्र केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को भेंट कर उनका सम्मान किया गया।

समारोह में समिति के अध्यक्ष अनिल सोले, सचिव जयप्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेश बागड़ी, राजू मिश्रा सहित समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नचिकेत अग्रवाल एवं रेणू अग्रवाल ने विश्व रिकॉर्ड का आधिकारिक प्रमाणपत्र गडकरी को सौंपा। इस अवसर पर भगवद्गीता पाठ अभियान में भाग लेने वाले शिक्षकों तथा दुर्ग प्रतियोगिता के विजेताओं का भी केंद्रीय मंत्री के हाथों सम्मान किया गया। गडकरी ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इस वर्ष बनाए गए विश्व रिकॉर्ड को अगले वर्ष स्वयं ही तोड़ने का संकल्प लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान समाज में सकारात्मक सोच, सांस्कृतिक चेतना और युवाओं में भारतीय परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य करते हैं। गडकरी ने खासदार सांस्कृतिक महोत्सव समिति की सराहना करते हुए कहा कि समिति विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराने और समाज के सभी वर्गों को रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.