spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

उचित मुआवजे के लिए एकजुट हुए किसान

– तीसरे रिंग रोड परियोजना का प्रभावितों ने किया विरोधा

नागपुर :- तीसरे रिंग रोड परियोजना से प्रभावित किसानों ने उचित और सम्मानजनक मुआवजा दिलाने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया है। रविवार को कामठी तहसील के वडोदा गांव में आयोजित किसान संघर्ष सेना की बैठक में किसानों ने आंदोलन को मजबूत करने और अपने अधिकारों की लड़ाई सामूहिक रूप से लड़ने का निर्णय लिया।

बैठक में बड़ी संख्या में परियोजना प्रभावित किसानों ने भाग लिया। इस दौरान भूमि अधिग्रहण से जुड़े मुद्दों, मुआवजे की प्रक्रिया और परियोजना के कारण होने वाली समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। किसानों ने शासन से मांग की कि भूमि अधिग्रहण की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी हो तथा प्रभावित किसानों को उचित, न्यायसंगत और सम्मानजनक मुआवजा दिया जाए। बैठक में किसानों ने स्पष्ट कहा कि वे किसी भी राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर केवल अपने अधिकारों और न्यायसंगत मुआवजे के लिए संघर्ष करेंगे। उनका कहना था कि जब तक सभी प्रभावित किसानों को न्याय नहीं मिलता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

बैठक में किसान संघर्ष सेना के बैनर तले आंदोलन को संगठित और व्यापक बनाने की रणनीति पर भी सहमति बनी। किसानों ने भविष्य में एकजुट होकर अपनी मांगों को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने का संकल्प लिया।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.