spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

झांसी रेलवे स्टेशन के फूड प्लाजा में आग

– किचन में पहले से हो रहा था गैस रिसाव,बड़ा हादसा टला

झांसी :- वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 स्थित एक्सप्रेस फूड प्लाजा में शनिवार सुबह गैस रिसाव के कारण आग लग गई। घटना से स्टेशन पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किचन में पहले से गैस रिसाव हो रहा था। जैसे ही रसोइये ने सब्जी में तड़का लगाया, आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरे किचन में फैल गई। आग की चपेट में आकर फर्नीचर, रैक और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना के समय किचन में कई गैस सिलिंडर रखे हुए थे। यदि आग सिलिंडरों तक पहुंच जाती तो बड़ा विस्फोट हो सकता था और प्लेटफॉर्म पर मौजूद सैकड़ों यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Popular Articles