spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

जमीन का सौदा कर 35.30 लाख की ठगी

नागपुर :-  खापरखेड़ा थाना क्षेत्र में कृषि भूमि की खरीद-फरोख्त के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने जमीन बेचने का करार कर फरियादी से लाखों रुपये लेने के बाद कथित तौर पर उसी जमीन को किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, फरियादी गजराज कॉम्प्लेक्स, पांजरा, कोराडी रोड, नागपुर निवासी प्रकाश पन्नालाल कांबले (49) ने शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी नरसिंह किसन देमदे (61) और गणेश नरसिंग देमदे (33), दोनों निवासी जयश्री नगर, मौजा चनकापुर, ने चनकापुर स्थित कृषि भूमि बेचने का सौदा किया था। 13 मार्च 2025 को हुए समझौते के अनुसार जमीन की कीमत 20 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर तय करते हुए कुल 90 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। फरियादी के अनुसार, सौदे के तहत उसने आरोपियों को 13.75 लाख रुपये नकद व डिजिटल माध्यम से दिए। इसके बाद 21.55 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि का भी भुगतान किया गया। आरोप है कि रकम लेने के बावजूद आरोपियों ने अनुबंध का पालन नहीं किया और फरियादी की सहमति के बिना उक्त जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अधिक धन कमाने के लालच में आरोपियों ने फरियादी के साथ धोखाधड़ी कर उसे आर्थिक नुकसान पहुंचाया। खापरखेड़ा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और विश्वासघात सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Popular Articles