spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

पुल से नहर में गिरी कार, बुजुर्ग महिला की मौत

– तीन गंभीर घायल, सालेकसा-आमगांव मार्ग पर आधी रात हादसा

गोंदिया :- गोंदिया जिले के सालेकसा-आमगांव मार्ग पर हरदोली गांव के पास सोमवार तड़के करीब 1 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नहर में जा गिरी।

जानकारी के अनुसार, नागपुर से साखरीटोला जा रही कार क्रमांक एमएच 35/ एजे 3777 हरदोली के पास पहुंची ही थी कि चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। दुर्घटना सालेकसा थाना क्षेत्र में हुई। हादसे में लीला गौतम (65) नामक वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, साखरीटोला निवासी विजय गौतम (48), सरिता गौतम (40) तथा आमगांव निवासी यश लक्षणे (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस कर्मियों ने नहर में उतरकर घायलों को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के बाद सभी को आमगांव के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार, कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। सालेकसा पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने की वजह से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.