spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

टीसीएस कंपनी में नौकरी का झांसा, ठगे 15.14 लाख

नागपुर :-  बजाज नगर थाना क्षेत्र में कार किराये पर लगाने और टीसीएस कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से 15 लाख 14 हजार 450 रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़ित और उसके माता-पिता से ऑनलाइन व नकद रकम लेकर न तो नौकरी दिलाई और न ही कार किराये पर लगाने का काम दिलाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता अभ्यंकर नगर, बजाज नगर निवासी ओमकार नरेंद्र सोमेवार (23) कार किराये पर देने का व्यवसाय करते हैं। आरोपी गोवर्धन नगर, तह.तुमसर, जि.भंडारा निवासी आर्चिस गोविंदराव बड़वाईक ने ओमकार को टीसीएस कंपनी में कार लगाने के साथ ही नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके अलावा आरोपी ने लोन माफ कराने का भी भरोसा दिलाया। आरोप है कि आरोपी ने अलग-अलग समय पर शिकायतकर्ता, उसके पिता और माता से ऑनलाइन तथा नकद मिलाकर कुल 15 लाख 14 हजार 450 रुपये ले लिए। रकम लेने के बाद आरोपी ने न तो नौकरी लगवाई और न ही कारों को किराये पर लगाने का काम दिलाया। काफी समय बाद ठगी का एहसास होने पर ओमकार ने बजाज नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी फिलहाल नहीं हुई है।

Popular Articles