spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

मतदाता सूची से नाम हटाने की साजिश का आरोप

– भाजपा चुनिंदा वर्ग के मतदाताओं को निशाना बना रही: प्रफुल्ल गुडधे

नागपुर :- कांग्रेस के शहर अध्यक्ष प्रफुल्ल गुडधे ने भाजपा पर आगामी चुनाव में राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए मतदाता सूची से चुनिंदा वर्ग के 15 से 20 प्रतिशत मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। बुधवार को आयोजित पत्र-परिषद में उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए।

गुडधे ने आरोप लगाया कि एसआईआर की पूरी प्रक्रिया का निजीकरण कर दिया गया है। उन्होंने इसमें मुख्यमंत्री कार्यालय और पालक मंत्री के हस्तक्षेप की आशंका भी जताई। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिलाधिकारी से जानकारी मांगी गई, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। कांग्रेस नेता के अनुसार, बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन का काम नहीं कर रहे हैं। इसके चलते मध्यमवर्गीय और गरीब नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम तलाशने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

500 बाहरी कार्यकर्ताओं को लगाने का दावा

गुडधे ने दावा किया कि एसआईआर प्रक्रिया शुरू होने के बाद से विधायक निवास और रविभवन में करीब 500 बाहरी कार्यकर्ता कथित तौर पर ठहरे हुए हैं। उनके अनुसार, इन कार्यकर्ताओं को मनपा की बसों से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भेजा जा रहा है और उन्हें बीएलओ के साथ काम करने के लिए लगाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये भाजपा के अधिकृत बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नहीं हैं, बल्कि भाजपा ने इन्हें एसआईआर समन्वयक के रूप में पहचान-पत्र जारी किए हैं। गुडधे ने पूरे मामले की जांच और एसआईआर प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.