spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

‘अतिउत्कृष्ट सेवा पदक’ घोंगे और मालोकर सम्मानित

– समर्पित और निष्कलंक सेवा को मिला सम्मान

नागपुर :- भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने दीर्घकालीन, समर्पित और निष्कलंक सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए ‘अतिउत्कृष्ट सेवा पदक’ से नागपुर शहर पुलिस के पुलिस निरीक्षक प्रमोद घोंगे और बेलतरोडी थाने में पुलिस उप निरीक्षक किशोर माणिकराव मालोकर को सम्मानित किया गया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिविल लाइंस स्थित पुलिस भवन में आयोजित ध्वजारोहण समारोह के दौरान पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल के हाथों यह पदक प्रदान किये गये। यह सम्मान लंबे समय से की जा रही निष्ठावान सेवा, कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता और निष्कलंक कार्य की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। पदक मिलने पर पुलिस निरीक्षक प्रमोद घोंगे और पुलिस उप निरीक्षक मालोकर ने इसे अपने सेवाकाल की गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.