spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

गोधनी के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में क्लोरीन गैस का रिसाव

– 40 लोग अस्पताल में भर्ती, इलाके में मची अफरा-तफरी, 4-5 मरीज ICU में

नागपुर :- नागपुर के गोधनी स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में सोमवार देर रात क्लोरीन गैस के रिसाव से अफरा-तफरी मच गई। गैस के संपर्क में आने से करीब 40 लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें प्लांट के कर्मचारी और आसपास के स्थानीय निवासी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, गोधनी नगर पंचायत के जल शुद्धिकरण संयंत्र में रात करीब 12:15 बजे क्लोरीन गैस का रिसाव हुआ। गैस फैलने से कई लोगों को सांस लेने में परेशानी और अन्य स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हुईं। प्रभावितों में प्लांट में काम करने वाले करीब 8 से 10 कर्मचारी तथा 20 से 25 स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं। हालांकि, प्रशासन प्रभावित लोगों की सही संख्या का पता लगाने में जुटा है। गैस रिसाव से प्रभावित 4 से 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें आईसीयू में रखा गया है। अन्य प्रभावितों का अस्पताल में उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और आपातकालीन प्रतिक्रिया दल मौके पर पहुंचे तथा बचाव एवं सुरक्षा अभियान शुरू किया।

रिसाव पर काबू, इलाके में प्रतिबंध

आपातकालीन दलों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गैस के रिसाव पर काबू पा लिया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। एहतियात के तौर पर प्लांट के आसपास 200 मीटर के क्षेत्र में लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है। इसमें नाग मंदिर टेकडी के पास स्थित फागो पाटिल लेआउट का क्षेत्र भी शामिल है।

प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों से प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने या वहां से गुजरने से बचने की अपील की है। पुलिस ने लोगों से शांत रहने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और प्रशासन की ओर से जारी सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.