spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

7.13 ग्राम एमडी के साथ युवक गिरफ्तार

– एंटी नारकोटिक्स टीम और बूटीबोरी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

नागपुर :- बूटीबोरी पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 7.13 ग्राम मेफेड्रोन पाउडर बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में ड्रग्स, नकदी, दो मोबाइल फोन और कार सहित कुल 7 लाख 65 हजार 650 रुपये का माल जब्त किया गया।

पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त को एंटी नारकोटिक्स टीम नागपुर ग्रामीण क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को मेफेड्रोन की तस्करी के संबंध में गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर टीम ने बूटीबोरी पुलिस के साथ एमआईडीसी चौक परिसर में निगरानी शुरू की। इसी दौरान एमआईडीसी चौक से पुणे नगरी प्रेस रोड की ओर जा रही सफेद रंग की फोर्ड ईकोस्पोर्ट कार क्रमांक एमएच 12/ एमवी7443 पुलिस वाहन को देखकर तेज रफ्तार से भागने लगी। पुलिस ने पीछा कर कार को रोक लिया। कार में बूटीबोरी निवासी एजाज गुलाम शेख (34) मिला, जबकि उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पंचों की मौजूदगी में आरोपी और वाहन की तलाशी लेने पर 7.13 ग्राम मेफेड्रोन, जिसकी कीमत 35,650 रुपये, एक एंड्रॉयड मोबाइल, एक आईफोन, 10 हजार रुपये नकद और कार बरामद हुई। जब्त माल की कुल कीमत 7,65,650 रुपये बताई गई है। इस मामले में बूटीबोरी पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(क), 20(ब) और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच की जा रही है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.