– ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों का तहसीलवार संशोधित आरक्षण घोषित
नागपुर, निज संवाददाता :- जिले में वर्ष 2025 से 2030 के दौरान कार्यकाल समाप्त होने वाली ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों का तहसीलवार संशोधित आरक्षण घोषित कर दिया गया है। जिले की कुल 756 ग्राम पंचायतों में से 145 सरपंच पद नागरिकों के पिछड़ा प्रवर्ग (ओबीसी) के लिए, जबकि 75 पद ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा 385 पद खुले प्रवर्ग तथा 195 पद खुले प्रवर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
ग्राम विकास विभाग, मुंबई की ओर से 12 अगस्त 2026 को जारी शासन शुद्धिपत्रक के आधार पर यह आरक्षण तय किया गया है। जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद ने संबंधित नियमों के तहत सरपंच पदों के आरक्षण की अधिसूचना जारी की है।
वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर आगामी पांच वर्ष के लिए ओबीसी और खुले प्रवर्ग के साथ ही इन प्रवर्गों में महिलाओं के लिए सरपंच पदों का आरक्षण निर्धारित किया गया है.
तहसीलवार आरक्षण


आरक्षण घोषित होने के बाद संबंधित ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के संभावित दावेदारों की राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है।





