– विधायक चरण सिंह ठाकुर के जन्मदिन पर कई कार्यक्रम, सिट्रस एस्टेट का भूमिपूजन,
नागपुर/काटोल :- काटोल विधानसभा क्षेत्र के विधायक चरण सिंह ठाकुर के जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्र में विभिन्न विकासकामों, कृषि उपक्रमों और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ढिवरवाड़ी में सिट्रस एस्टेट की नई प्रशासकीय इमारत का भूमिपूजन, काटोल में रानभाजी महोत्सव का उद्घाटन तथा श्री चक्रधर स्वामी मंदिर देवस्थान में दर्शन एवं सत्कार प्रमुख कार्यक्रम रहे।
महाराष्ट्र सरकार के कृषि विभाग के अंतर्गत ढिवरवाड़ी, तहसील काटोल स्थित सिट्रस एस्टेट की नई प्रशासकीय इमारत का भूमिपूजन विधायक चरण सिंह ठाकुर के हाथों किया गया। नई इमारत से प्रशासनिक कामकाज को गति मिलने के साथ संतरा उत्पादक किसानों को मार्गदर्शन और कृषि संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर सिट्रस एस्टेट की अध्यक्षा तथा जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी, नागपुर प्रज्ञा भगत गोलघाटे, पूर्व जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी रविंद्र मनोहरे, कार्यकारी समिति सदस्य एवं किसान प्रतिनिधि दिनेश ठाकरे, डॉ. मेघा डहाले, मनोज जंवजाल, कार्यकारी समिति सदस्य एवं महाएग्रो प्रतिनिधि प्रशांत कुकडे, उप विभागीय कृषि अधिकारी बलीराम सातपुते, डॉ. अनिल ठाकरे, तहसील कृषि अधिकारी दिपाली कुंभार, जयंत कौटकर, नरखेड़ के तहसील कृषि अधिकारी कार्तिक कोली, सिट्रस एस्टेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंकज बसोड तथा उप कृषि अधिकारी वामन ठाकरे सहित कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और किसान प्रतिनिधि उपस्थित थे।
इसके बाद काटोल में कृषि विभाग की ओर से आयोजित रानभाजी महोत्सव का उद्घाटन विधायक ठाकुर ने किया। महोत्सव में विभिन्न पारंपरिक रानभाजियों के पौष्टिक एवं औषधीय गुणों की जानकारी नागरिकों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में दिनेश टूले, गंगाधरराव झलके, मारोतराव बोरकर, प्रवीण लोहे, समीर उमप, दिनेश ठाकरे, विनायकराव मानकर और संदीप सरोदे सहित कृषि विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, किसान और नागरिक उपस्थित रहे।
विविध संगठनों ने किया नागरी सत्कार
जन्मदिन के अवसर पर विधायक ठाकुर ने श्री चक्रधर स्वामी मंदिर देवस्थान में दर्शन किए। देवस्थान के विकास के लिए 42 करोड़ रुपये की निधि उपलब्ध कराने पर ट्रस्ट की ओर से उनका सत्कार किया गया। ठाकुर ने देवस्थान के विकास और श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयास जारी रखने की बात कही। शाम को काटोल विधानसभा क्षेत्र में विधायक ठाकुर का नागरिक सत्कार भी किया गया। नागरिकों, विभिन्न संस्थाओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और अतिथियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।





