नागपुर :- सदर पुलिस थाना क्षेत्र में न्यायालय में गवाही देने आई 34 वर्षीय महिला को गवाही नहीं देने के लिए धमकाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने महिला के पास बैठकर अपने पैर से उसके पैर पर दबाव डाला। इसके बाद गवाही देने पर देख लेने की धमकी देते हुए महिला के साथ अश्लील गाली-गलौज की। मामले में सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। आरोपी की पहचान बिनाकी मंगलवारी, नागपुर निवासी राकेश सुखदेव मोदी पाल (38) के रूप में हुई है। इस मामले में शिकायतकर्ता महिला के मित्र (43) वर्षीय निवासी बेलतरोड़ी ने आरोपी के खिलाफ न्यायालय में मामला दर्ज कराया था। उक्त प्रकरण में महिला गवाह थी। शिकायत के अनुसार, 25 अगस्त 2026 को दोपहर 2.45 से शाम 4 बजे के बीच के दौरान महिला न्यायालय में गवाही देने के लिए पहुंची थी। महिला बेंच पर बैठी थी, तभी आरोपी उसके पास आकर बैठ गया और अपने पैर से महिला के पैर पर दबाव डाला। इसके बाद आरोपी ने महिला को धमकाते हुए कहा कि ‘इस मामले में गवाही मत देना, वरना देख लूंगा’। महिला की शिकायत पर सदर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले की आगे की जांच सदर पुलिस कर रही है।
न्यायालय में गवाही देने आई महिला को धमकी


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.
Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.




