spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

व्हॉइस ऑफ मीडिया के अध्यक्ष बने पंकज बावनकर

– रामटेक में तहसील कार्यकारिणी की सर्वसम्मति से घोषणा

सचिन चौरसिया,रामटेक :- व्हॉइस ऑफ मीडिया, रामटेक तहसील पत्रकार संघ की बैठक शुक्रवार, 4 सितंबर को आयोजित की गई। बैठक में पंकज बावनकर को सर्वसम्मति से तहसील अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर व्हॉइस ऑफ मीडिया के नागपुर जिला अध्यक्ष दिलीप घोडमारे, जिला शिक्षा प्रमुख रामरतन गजभिए और स्वास्थ्य प्रमुख कैलाश निघोट प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

बैठक के दौरान रामटेक शाखा के पूर्व अध्यक्ष राजू कापसे को व्हॉइस ऑफ मीडिया की महाराष्ट्र राज्य कोर कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपे जाने की घोषणा की गई। नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज बावनकर ने पत्रकार संघ को मजबूत बनाने तथा पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं पत्रकारों के मार्गदर्शन में रामटेक तहसील की नई कार्यकारिणी की सर्वसम्मति से घोषणा की गई। बैठक में रामटेक और देवलापार क्षेत्र के बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। इस अवसर पर पारशिवनी शाखा के अध्यक्ष कल्याण अडकने और सुनील डोमकी सहित अन्य पत्रकार भी मौजूद थे। नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों का अभिनंदन कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।

नई तहसील कार्यकारिणी

घोषित नई तहसील कार्यकारिण में अध्यक्ष पंकज बावनकर, कार्याध्यक्ष रिजवान पठान, उपाध्यक्ष प्रवीण गिरडकर, उपाध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता, सचिव रूपेश वनवे, कोषाध्यक्ष प्रमोद खेमरे, संगठक प्रमुख मदनलाल धमेजा, प्रसिद्धि प्रमुख सचिन चौरसिया, सदस्य सोहेल शेख और सदस्य के रूप में प्रशांत येडके की नियुक्ति की गई हैं।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.