नागपूर :- हजरत बाबा ताजुद्दीन कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, ताजाबाद शरीफ, उमरेड रोड, नागपुर में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में शिक्षक दिवस उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के अध्यक्ष अब्दुल सलीम अब्दुल जब्बार, संस्था के सचिव मोहम्मद शादाब अब्दुल सलीम, संस्था के पदाधिकारियों, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अ. शकील अ. सत्तार, प्राध्यापकवर्ग एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्राध्यापकवर्ग का उत्स्फूर्त स्वागत किया गया। शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. अ. शकील अ. सत्तार तथा महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए शिक्षक दिवस का महत्व, शिक्षक की भूमिका तथा विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षकों के योगदान पर मार्गदर्शन किया।

प्राचार्य डॉ. अ. शकील अ. सत्तार ने अपने मार्गदर्शन में कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान प्रदान करने वाला व्यक्ति नहीं होता, बल्कि वह विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को आकार देने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्गदर्शन करने वाला होता है। बदलती शैक्षणिक परिस्थितियों में शिक्षकों को आधुनिक तकनीक को अपनाकर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं मूल्याधारित शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।
इस अवसर पर प्राध्यापकों ने भी शिक्षक दिवस के निमित्त अपने विचार व्यक्त किए तथा विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार, मेहनत, ईमानदारी एवं सामाजिक दायित्व जैसे जीवन-मूल्यों का महत्व समझाया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष मा. अब्दुल सलीम अब्दुल जब्बार, सचिव मा. मोहम्मद शादाब अब्दुल सलीम, संस्था के सभी पदाधिकारी, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अ. शकील अ. सत्तार, प्रा. डॉ. वीरेंद्र आदमने, डॉ. सुभाष धोटे, प्रा. डॉ. सुरेश काळे, प्रा. डॉ. मीनाक्षी इंगले, प्रा. डॉ. विनोद शेंडे, प्रा. डॉ. नामदेव मोरे, प्रा. डॉ. समीर बडगुजर, प्रा. किरण, प्रा. प्रांजली हाडगे, प्रा. राहुल डेंगे, प्रा. अंकित मेटांगे, प्रा. अर्पित थुल, प्रा. सतीश बोबडे तथा शिक्षकेतर कर्मचारी नंदलाल शर्मा, शादाब खान, कुमेश बिहार, प्रमोद झोडे, मार्तंड गोंडाने, नियाज़ अली, प्रकाश मेश्राम, गणेश राजपूत एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्राध्यापक, शिक्षकेतर कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने विशेष मेहनत की। सभी के सहयोग से शिक्षक दिवस का कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं आनंददायी वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि उक्त समाचार को अपने लोकप्रिय दैनिक समाचार-पत्र में प्रकाशित करने का कष्ट करें।





