– 60 हजार से अधिक सनातनी हुए शामिल, 60 से ज्यादा झांकियां
नागपुर :- विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रविवार, को गोरक्षण, धंतोली स्थित श्रीकृष्ण मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा से पहले मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना और आरती की गई।
शोभायात्रा में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय सह मंत्री गोविंद शेंडे, प्रांत अध्यक्ष सुदर्शन शेंडे, पूज्य भागीरथी महाराज, भागवताचार्य नंदकिशोर पांडे महाराज, प्रांत उपाध्यक्ष हेमंत जांभेकर, प्रांत मंत्री प्रशांत तीतरे, प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख राजकुमार शर्मा, महानगर अध्यक्ष गंगाविंदर सिंह वीज, मंत्री अमोल ठाकरे सहित विहिप के पदाधिकारी और सकल हिंदू समाज के हजारों नागरिक परिवार सहित शामिल हुए। आयोजकों के अनुसार, शोभायात्रा में 60 हजार से अधिक सनातनी शामिल हुए। यात्रा में 60 से अधिक आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। इनमें श्रद्धेय अशोक सिंघल की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता देखने को मिली। शोभायात्रा का समापन गीता मंदिर में हुआ।





