spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

रेलवे परीक्षा में ‘डमी’ कैंडिडेट

– फर्जी दस्तावेजों से परीक्षा देने का खुलासा, चार पर मामला दर्ज

नागपुर :- रेलवे भर्ती की शारीरिक पात्रता परीक्षा में फर्जी उम्मीदवार बनकर परीक्षा देने और जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल कर रेलवे प्रशासन को गुमराह करने के मामले में अजनी पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल, मध्य रेलवे में वरिष्ठ अधिकारी मुंबई निवासी राजेंद्रकुमार हीरालाल परदेशी (58) की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। रेलवे विभाग की ओर से वर्ग ‘ड’ के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत अजनी स्थित रेलवे स्टेडियम ग्राउंड में शारीरिक पात्रता परीक्षा आयोजित की जा रही थी। पुलिस के अनुसार, बागदा, जिला आगरा, उत्तर प्रदेश निवासी अंकित रामदास तिवारी (21) के नाम पर सलपुर, तह. शिकोहाबाद, उत्तर प्रदेश निवासी शिवम हरिकिशन यादव (26) ने स्वयं को अंकित रामदास तिवारी बताकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर परीक्षा दी। इसी तरह बिरगांव, तह. मांडेवार, जि. दौसा, राजस्थान निवासी राहुलकुमार शिवलाल मीणा (36), ने स्वयं को बैजूपारा, जिला दौसा, राजस्थान निवासी बुधाराम श्रीराम मीणा (27) बताकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शारीरिक पात्रता परीक्षा दी। दस्तावेजों की जांच के दौरान रेलवे प्रशासन को फर्जीवाड़े का पता चला। आरोप है कि चारों आरोपियों ने आपस में मिलीभगत कर फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से रेलवे प्रशासन को धोखा दिया। शिकायत के आधार पर अजनी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 319 और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक पंकज काकडे कर रहे हैं।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.