spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

‘मन की बात’ क्विज में राज हरणे टॉप-20 विजेता

सचिन चौरसिया,रामटेक :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ पर आधारित राष्ट्रीय ‘मन की बात क्विज प्रतियोगिता’ में पवनी निवासी एवं देवलापार मंडल भाजपा अध्यक्ष राज हरणे ने जुलाई 2026 में प्रसारित ‘मन की बात’ के संबंधित एपिसोड 136 पर आधारित क्विज में पूछे गए सभी 10 प्रश्नों के शत-प्रतिशत सही उत्तर देकर उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए देशभर के टॉप-20 विजेताओं में अपना स्थान प्राप्त किया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यालय, महल, नागपुर में भाजपा पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं की ओर से राज हरणे का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर प्रमुखता से रामटेक भाजपा जिलाध्यक्ष आनंदराव राऊत, संकल्प अभियान विदर्भ संयोजक अतुल तरारे, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहर कुंभारे, पूर्व विधायक डी. मल्लिकार्जुन रेड्डी, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद गजभिण्, पूर्व विधायक सुधीर पारवे, टेकचंद सावरकर, विधायक राजू पारवे तथा अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहें।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.