नागपुर :- विज्ञापन एवं इवेंट क्षेत्र में कार्यरत स्पेक्ट्रम एडवरटाइजिंग एंड इवेंट्स प्रा. लि. का 32वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कंपनी के संचालक प्रमोद कोरडे सहित अधिकारी, कर्मचारी और सहयोगी उपस्थित रहे।
पिछले 32 वर्षों में स्पेक्ट्रम ने विज्ञापन एवं पर्यटन के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है और ग्राहकों का विश्वास हासिल किया है। कंपनी की इस सफलता का श्रेय ग्राहकों, भागीदारों और सभी सहकर्मियों को देते हुए प्रमोद कोरडे ने उनका आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ नई अवधारणाओं और आधुनिक तकनीक को अपनाते हुए भविष्य में भी ग्राहकों को उत्कृष्ट सेवाएं देने का संकल्प लिया गया है।





