spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

गौरी विसर्जन के दौरान 2 बालकों की डूबने से मौत

– झिल्पा तालाब में डूबे आयूष और दर्शन, दोनों कबड्डी के खिलाड़ी थे

नागपुर/काटोल :- गौरी विसर्जन का उत्साह उस समय मातम में बदल गया, जब झिल्पा गांव में तालाब में डूबने से दो 13 वर्षीय बालकों की मौत हो गई। इस दिल दहलाने वाली घटना से दोनों परिवारों के साथ ही पूरे गांव में शोक का माहौल है। दोनों बालक कबड्डी के खिलाड़ी थे, जिससे क्रीड़ा जगत में भी शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, आयूष हरिश कुमरे और दर्शन धनराज लाड मंगलवार सुबह करीब 11 बजे गौरी विसर्जन के लिए झिल्पा तालाब पहुंचे थे। गांव की महिलाएं गौरी विसर्जन के लिए तालाब पर गई थीं और उनके साथ कुछ बच्चे भी थे। विसर्जन के दौरान दोनों बालक अचानक पानी में डूब गए। घटना का पता चलते ही दोनों के चाचा तत्काल तालाब में उतरे और उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद दोनों को तत्काल काटोल ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

दोनों थे कबड्डी के होनहार खिलाड़ी

आयूष कक्षा आठवीं और दर्शन कक्षा सातवीं में पढ़ता था। दोनों जय भवानी क्रीड़ा मंडल से जुड़े कबड्डी खिलाड़ी थे। मैदान पर उत्साह के साथ खेलने वाले दोनों बालकों की असमय मौत से उनके मित्रों, साथी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में शोक है।

गौरी विसर्जन का पर्व दोनों परिवारों के लिए कभी न भूल पाने वाला दुख दे गया। कुछ ही देर में उत्सव का माहौल चीख-पुकार और मातम में बदल गया। पूरे झिल्पा गांव में शोक की लहर है। काटोल पुलिस ने घटना दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आज बुधवार को दोनों पर गांव में अंतिम संस्कार किया गया। दोनों की अंतयात्रा में पूरा गांव उमड़ पड़ा।पूरे गांव में मातम पसरा हुआ था।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.