spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

शाहनवाज हुसैन ने ताजबाग में पेश की चादर

– देश में अमन-चैन और भाईचारे की मजबूती के लिए मांगी दुआ

नागपुर :- पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने रविवार दोपहर उमरेड रोड स्थित बड़ा ताजबाग में हजरत बाबा ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह के आस्ताने पर हाजिरी दी। इस दौरान उन्होंने बाबा ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह के मजार-ए-अकदस पर अकीदत के फूल और चादर पेश की तथा देश में अमन-चैन, शांति और आपसी भाईचारे की मजबूती के लिए विशेष दुआ मांगी।

दरगाह परिसर में पहुंचने पर हजरत बाबा ताजुद्दीन ट्रस्ट के चेयरमैन प्यारे जिया खान ने शाहनवाज हुसैन की दस्तारबंदी कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के सचिव ताज अहमद राजा, उपाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र जिचकार, ट्रस्टी हाजी फारूकभाई बावला, इमरान खान ताजी, गजेंद्रपाल सिंह लोहिया और मुस्तफाभाई टोपीवाला प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान शाहनवाज हुसैन ने बाबा ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर देश की खुशहाली, शांति और सभी समुदायों के बीच भाईचारा कायम रहने की दुआ की।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.