spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

डॉ.हेडगेवार इंदोरा-दिघोरी फ्लाईओवर शुरू

– फडणवीस-गडकरी की मौजूदगी में लोकार्पण, 8.9 किमी लंबे फ्लाईओवर से घटेगा यात्रा समय

नागपुर :- नागपुर के इंदोरा से दिघोरी के बीच बने शहर के सबसे लंबे फ्लाईओवर का लोकार्पण शनिवार को किया गया। फ्लाईओवर का नाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक एवं प्रथम सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के नाम पर रखा गया है। लोकार्पण समारोह कविवर्य सुरेश भट सभागृह में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और नागपुर के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले उपस्थित रहे। इसके अलावा महापौर नीता ठाकरे, कांग्रेस के पूर्व सांसद गेव्ह आवारी, विधायक प्रवीण दटके, विधायक मोहन मते, विधायक कृष्णा खोपडे, विधायक संजय भेंडे आदि की उपस्थिति रही।

इंदोरा-दिघोरी फ्लाईओवर की लंबाई करीब 8.9 किलोमीटर है। परियोजना पर लगभग 998.27 करोड़ रुपये खर्च किये गये हैं। यह फ्लाईओवर कमाल चौक, रेशीमबाग, सक्करदरा, भांडे प्लॉट और दिघोरी नाका जैसे प्रमुख और व्यस्त क्षेत्रों को जोड़ता है। इससे इस मार्ग पर यातायात का दबाव कम होने तथा वाहन चालकों को सुविधा मिलने की उम्मीद है.

30 मिनट का सफर 8 से 9 मिनट में

इस फ्लाईओवर के शुरू होने से अब इंदोरा से दिघोरी के बीच यात्रा का समय कम होने की उम्मीद है। वर्तमान में यातायात की स्थिति के अनुसार इस दूरी को तय करने में करीब 30 मिनट लगते हैं, जबकि फ्लाईओवर के माध्यम से यह सफर करीब 8 से 9 मिनट में पूरा होने का अनुमान है। इससे वाहन चालकों के समय के साथ ईंधन की भी बचत हो सकती है। फ्लाईओवर के शुरू होने से शहर के इस प्रमुख मार्ग पर यातायात व्यवस्था में बदलाव आने और रोजाना आवागमन करने वाले नागरिकों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.