– भारत ने रिकर्व तीरंदाजी में पहली बार जीता स्वर्ण पदक
नागोया,(जापान) :- भारत ने एशियन गेम्स में रिकर्व तीरंदाजी में पहली बार महिला टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। अंकिता भगत, कीर्ति और कुमकुम की भारतीय टीम ने फाइनल में 10 बार की ओलिंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराकर गोल्ड अपने नाम किया।
मौजूदा एशियन गेम्स में तीरंदाजी में यह भारत का चौथा स्वर्ण पदक है। भारत ने कंपाउंड टीम स्पर्धा के तीनों स्वर्ण पदक भी जीते हैं। इन पदकों के साथ भारत के खाते में अब 11 गोल्ड समेत कुल 68 पदक हो गए हैं।
रिकर्व मिक्स्ड टीम में सिल्वर
रिकर्व मिक्स्ड टीम फाइनल में भारत को चीन के हाथों 2-6 से हार का सामना करना पड़ा। कुमकुम मोहोद और धीरज बोम्मदेवरा की भारतीय जोड़ी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।चौथे सेट में भारत ने कुमकुम के 9 और 10 तथा धीरज के 9 और 9 अंक की मदद से 37 अंक बनाए। इसके जवाब में चीन की झू जिंगयी ने 9 और ली मेंगकी ने आखिरी तीर पर 10 अंक हासिल किए। चीन ने सेट जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।








