spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

डोंगरगढ़–गोंदिया चौथी रेल लाइन की जमीन मोजणी का विरोध

– आपत्तियों पर निर्णय होने तक प्रक्रिया रोकने की किसानों की मांग

गोंदिया :- डोंगरगढ़–गोंदिया चौथी रेल लाइन के लिए प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण के विरोध में गोरेगांव तहसील के तुमखेडा बुजुर्ग, गनखैरा, डव्वा, गोरेगांव और हीरडामाली सहित आसपास के गांवों के किसानों ने शुक्रवार को जमीन मोजणी का विरोध किया। जमीन बचाओ संघर्ष समिति ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर किसानों की आपत्तियों पर सुनवाई और निर्णय होने तक मोजणी व भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया स्थगित करने की मांग की।

समिति का कहना है कि किसान विकास कार्यों के विरोध में नहीं हैं, लेकिन खेती ही उनकी आजीविका का मुख्य आधार है। जमीन अधिग्रहण से छोटे किसानों और अनुसूचित जनजाति के भूमिधारकों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो सकता है। समिति ने रेल मार्ग के वैकल्पिक रास्तों का तकनीकी अध्ययन करने, किसानों की आपत्तियों पर निष्पक्ष सुनवाई करने और प्रभावित परिवारों के हितों की रक्षा करने की मांग की है। ज्ञापन की प्रतियां सांसद प्रफुल्ल पटेल, सांसद राजेंद्र जैन, विधायक विजय भारतलाल रहांगडाले, विधायक विनोद अग्रवाल, विधान परिषद सदस्य डॉ. परिणय फुके तथा संबंधित अधिकारियों को भी भेजे जाने की जानकारी समिति ने दी। फिलहाल, मोजणी स्थगित करने की मांग की गई है। प्रक्रिया स्थगित होने का कोई आधिकारिक आदेश जारी होने की पुष्टि नहीं हुई है। इस मौके पर समिति के लीलाधरराव चंद्रिकापुरे, लोकचंद टेंभरे, अमित अग्रवाल, राजकुमार पटले, खोमेश्वर रहांगडाले, धनराज बिसेन, अतुल शरणागत, भारती तुरकर, अश्विन पटले, शांता उडके, राजकुमार पैराजे, संतोष कोलो, राजेश सहारे, भुवनेत चौबे, मुलीचंद दाली, भुपेन्द्र रहांगडाले, महेश राजा, आम सिंह रहांगडाले, संदीप रहांगडाले, अमोल चरते, बालकृष्ण वेल्ले, खेमलाल लांजेवार, राजेंद्र धर्मराज बिसेन, राधेश्याम हरिचंद वाधाडे, लीलाधर पाते एवं रवि कोल्हे मौजूद थे।

Popular Articles