spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

गोंदिया में बस स्टैंड की हालत बदहाल

– इंजीनियर आनंद चंद्रिकापुरे ने उठाई आवाज

गोंदिया :- गोंदिया जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बस स्टैंड की बदहाल स्थिति को लेकर माऊली फाउंडेशन के अध्यक्ष इंजीनियर आनंद चंद्रिकापुरे ने शासन-प्रशासन का इस ओर ध्यान आकर्षित करते हुए इनके सुधार की मांग की है।

चंद्रिकापुरे ने बताया कि बस स्टैंड परिसर में गंदगी और कचरे का अंबार है, तो कहीं बस स्टैंड जर्जर अवस्था में नजर आ रहे हैं। इससे विद्यार्थियों, मजदूरों, महिलाओं और आम यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इंस्टाग्राम पर ‘लोधी पॉलिटिकल देवा’ नाम से सक्रिय देवेंद्र दमाहे द्वारा बस स्टैंड की बदहाली दिखाने वाले कई वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे हैं। इन वीडियो के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को सामने लाकर संबंधित विभागों का ध्यान आकर्षित किया जा रहा है।

इंजीनियर चंद्रिकापुरे ने मांग की है कि संबंधित अधिकारी बस स्टैंड का निरीक्षण कर स्वच्छता, मरम्मत और यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस कदम उठाएं। उन्होंने बताया कि इस विषय को लेकर आगामी दिनों में संबंधित विभागों से पत्राचार भी किया जाएगा। ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले बस स्टैंड तथा महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल के अधीन बस स्टैंडों की जिम्मेदारी स्पष्ट कर आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि ग्रामीण यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक व्यवस्था मिल सके।

Popular Articles