spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

बूटीबोरी में हजरत लोधी शाह बाबा का उर्स शुरू

बूटीबोरी :- क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हजरत लोधी शाह बाबा के छह-माही उर्स का अकीदत और एहतराम के साथ शुभारंभ हो गया। उर्स के पहले दिन पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार ध्वजारोहण (परचम कुशाई) की रस्म अदा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

परचम कुशाई की रस्म पूरी होते ही पूरा आस्ताना दुआओं से गूंज उठा। इस अवसर पर देश व क्षेत्र में अमन, चैन और भाईचारे की विशेष दुआ मांगी गई। आयोजकों के अनुसार, उर्स का मुख्य समारोह कल आयोजित किया जाएगा। इस दौरान बाबा के मजार पर चादर पोशी, संदल शरीफ और मिलाद का आयोजन होगा। उर्स के मुख्य दिन को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद (लंगर) और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कल दिनभर बाबा के आस्ताने पर मत्था टेकने के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ने की उम्मीद है।

Popular Articles