spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

जलगांव में ट्रक-बाइक की भिड़ंत, एक ही परिवार के 6 की मौत

– तीन महीने के मासूम समेत तीन बच्चों ने भी गंवाई जान

जलगांव :- महाराष्ट्र के जलगांव जिले में गुरुवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। जामनेर तहसील के मालदाभाडी गांव के पास ट्रक और दोपहिया वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार परिवार के सभी छह सदस्यों की जान चली गई। मृतक मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के मालची तांडा गांव के निवासी थे। परिवार खेती और मजदूरी कर अपना भरण-पोषण करता था। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब चार बजे मालदाभाडी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक और दुपहिया वाहन के बीच जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिवार के सभी सदस्य एक ही दुपहिया वाहन पर सवार होकर जा रहे थे। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई।

तीन महीने के मासूम समेत छह मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान रामा सुरशिंग भिलाले (26), उनकी पत्नी शिमला रामा भिलाले (22), बेटी पूज्या रामा भिलाले (5), बेटी भरती रामा भिलाले (3), तीन महीने के बेटे श्रवण रामा भिलाले और चंपालाल रेवण सिंह भिलाले (28) के रूप में हुई है।

एक ही परिवार के छह लोगों की मौत से बुरहानपुर जिले के मालची तांडा गांव में मातम पसरा हुआ है। तीन छोटे बच्चों की मौत से हादसे की गंभीरता और बढ़ गई है।

Popular Articles