नागपुर :- वाड़ी पुलिस ने तड़ीपार आदेश का उल्लंघन करने वाले आरोपी जितेंद्र उर्फ जुगनू छोटू वेलंगे (28) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर तड़के करीब 4 बजे अपराधियों की जांच के दौरान आरोपी चंद्रमणि चौक, आंबेडकर नगर स्थित बुद्ध विहार के पास अपने घर पर मिला। जांच में पता चला कि पुलिस उपायुक्त परिमंडल-1 के आदेश के तहत उसे 15 नवंबर 2024 से दो साल के लिए नागपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्र से तड़ीपार किया गया था। बिना अनुमति क्षेत्र में पाए जाने पर वाड़ी पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। मामले की आगे जांच जारी








