नागपुर :- शहर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने नाबालिग बालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म दिया है।
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़िता और संबंधित बालक एक-दूसरे के पड़ोसी हैं और पहले से परिचित थे। आरोप है कि जनवरी 2026 में बालक ने पीड़िता को प्रपोज किया था, जिसके बाद दोनों का मिलना-जुलना शुरू हो गया। वे बालक के घर पर भी मिलते थे। शिकायत के मुताबिक, 21 अक्टूबर 2026 को बालक ने पीड़िता को अपने घर बुलाया। उस समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। आरोप है कि इसी दौरान बालक ने पीड़िता की इच्छा के विरुद्ध उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके कुछ दिन बाद पीड़िता के पेट में दर्द होने पर पीड़िता की मां उसे उपचार के लिए हिंगना के सरकारी अस्पताल ले गईं। वहां चिकित्सकों ने पीड़िता के गर्भवती होने की जानकारी दी और आगे के उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया। मेडिकल अस्पताल में ऑपरेशन के बाद पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म दिया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर एमआईडीसी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (1) तथा पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।








