spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

युवा सेना नागपुर जिला की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन, अनेक युवाओं ने किया रक्तदान

नागपुर :- शिवसेना युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे के आशीर्वाद एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हर्षल काकड़े के मार्गदर्शन में युवा सेना नागपुर जिला की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में अनेक रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर सामाजिक दायित्व निभाया और शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

रक्तदान शिविर के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने रक्तदान के महत्व को समझाते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस सामाजिक कार्य में सहभागी बनने की अपील की।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से बाबा लानोरकर, विस्तारक छोटू राऊत, विस्तारक बादल पसेरकर, विनोद कल्याणी, ऋषि आनंद, अजय सोनटक्के, निखिल फुले, अस्फाक दीवान, योगेश नाइक, निखिल समुंद्रे, ऋषभ मरोटिया, पलाश तुमाने सहित जिला समन्वयक एवं अन्य युवा सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Popular Articles