spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

किनखेडे लेआउट अंडरपास के काम का हुआ शुभारंभ; उत्तर और पूर्व नागपुर को जोड़ेगा यह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट

नागपुर (प्रतिनिधि):- लंबे समय से प्रतीक्षित किनखेडे लेआउट से शांतीनगर को जोड़ने वाले सुविधायुक्त अंडरपास के निर्माण कार्य का आज शुभारंभ हो गया। यह अंडरपास उत्तर नागपुर और पूर्व नागपुर को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा।

यह अंडरपास गरीब, मजदूर, शिक्षक, विद्यार्थी और नौकरीपेशा वर्ग के लिए एक नजदीकी और सुरक्षित रास्ता बनेगा, जिससे इस मार्ग पर होने वाले हादसों पर भी अंकुश लगेगा। कुछ दिन पहले कुछ लोगों द्वारा इस काम का विरोध किया गया था, लेकिन जनहित को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने काम शुरू कर दिया है।

इस अवसर पर नगरसेवक संजय चावरे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे। इस दौरान राजेश शाहू, भीम शाहू, मुकेश शाहू, श्यामलाल शाहू, रवींद्र शाहू, मुन्ना शाहू, काशिनाथ भुरे, आर्यन चावरे, राहुल तेलखेडे, अतुल ठाकरे, दीपक घोणे, मयूर बारापात्रे, नारायण खोसे, करेमोरे, कोल्हे, ढगे, मुंडे, हमिदा बानू सहित किनखेडे लेआउट, शाहू मोहल्ला, बिनाकी, मंगळवारी परिसर के सैकड़ों नागरिक उपस्थित रहे।

सभी नागरिकों ने इस जनहितैषी कार्य के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन  गडकरी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और विधायक कृष्णा खोपड़े का हृदय से आभार व्यक्त किया।

“यह अंडरपास सिर्फ एक रास्ता नहीं, बल्कि आम आदमी की सुविधा और सुरक्षा की कड़ी है। जल्द ही इसका काम पूरा कर इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा,” ऐसा मत नगरसेवक संजय चावरे ने इस मौके पर व्यक्त किया।

इस अंडरपास के बनने से हजारों नागरिकों का रोज का सफर आसान हो जाएगा, जिससे नागरिकों में खुशी का माहौल है।

Popular Articles