– उचित भाव और पारदर्शी लेनदेन : सभापति का आश्वासन
सचिन चौरसिया, रामटेक :- इस वर्ष खरीफ सीजन के लिए, रामटेक कृषि उपज बाजार समिति ने दिवाली से पहले बुधवार,4 नवंबर को दोपहर 12 बजे बाजार समिति के मुख्य परिसर में धान की खरीदी-बिक्री शुरू करने का निर्णय लिया है। रामटेक कृषि उपज बाजार समिति के अध्यक्ष सचिन किरपान ने सभी किसानों, व्यापारियों और दलालों से इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। किसानों से अनुरोध है कि वे अपना धान रामटेक के शीतलवाड़ी स्थित कृ.उ.बा.स परिसर में बेचें। यहां उचित मूल्य, उचित वजन और उपज का नकद भुगतान सुनिश्चित करने की व्यवस्था की जाएगी। इसलिए, किसानों से अपील की गई है कि वे धान को निजी स्थानों पर बेचने के बजाय बाजार समिति के परिसर में बेचें।
व्यापारियों से यह भी कहा गया है कि वे गांवों में अवैध धान न खरीदें और बाजार समिति के परिसर में कारोबार करें। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए बाजार समिति के अध्यक्ष सचिन किरपान , उपाध्यक्ष लक्ष्मी कुमरे और सचिव हनुमंता महाजन और निदेशक मंडल इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रयासरत हैं, और रामटेक कृषि उपज बाजार समिति की ओर से सभी किसानों और व्यापारियों से सहयोग का अनुरोध किया गया है।
धान और दालों की नीलामी का समय
बाजार समिति के निर्देशों के अनुसार, धान की बोली सोमवार, बुधवार और शनिवार को सुबह 11 बजे से लगेगी। वहीं, दालों की बोली रविवार और गुरुवार को सुबह 11 बजे से लगेगी। इसका धान और दाल उत्पादक किसान लाभ लें।








