Related Posts

भाजपा ने चुनाव के बाद नियम बदल दिए : राहुल गांधी

<p>कांग्रेस नेता ओर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए राहुल गांधी ने गोकुल दूध उत्पादक संघ के हालिया घटनाक्रम को लेकर केंद्र और राज्य की सत्ताधारी पार्टी पर गंभीर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि गोकुल में दूध उत्पादकों ने भाजपा को हरा दिया। तो भाजपा ने चुनाव के बाद नियम बदल दिए।<&sol;p>&NewLine;<p><strong>राहुल गांधी का सोशल मीडिया पोस्ट<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए लिखा गोकुल में दूध उत्पादकों ने भाजपा को हरा दिया। तो भाजपा ने चुनाव के बाद नियम बदल दिए। 4 डायरेक्टर ठूंसो&comma; 12 को 16 बनाओ&comma; बहुमत चुराओ। ये दूध उत्पादकों के वोट की चोरी है &&num;8211&semi; जनादेश में मिलावट। भाजपा इतनी हताश हो चुकी है कि हर जगह सत्ता बचाने के लिए किसी भी हद तक जा रही है। दूध उत्पादकों का वोट चुराने वाले याद रखें &&num;8211&semi; किसान भूलता नहीं।<&sol;p>&NewLine;<p><strong>महाराष्ट्र सरकार पर जनादेश को कमजोर करने आरोप<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया मंच एक पर पोस्ट करते हुए महाराष्ट्र सरकार पर गोकुल मिल्क फेडरेशन में दूध उत्पादकों के लोकतांत्रिक जनादेश को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने लिखा कि महाराष्ट्र सरकार लोकतांत्रिक जनादेश को कमजोर करने की बेशर्म कोशिश कर रही है। इसके लिए वह कानूनी बदलावों का सहारा लेकर&comma; चुने हुए बोर्ड की संरचना में हेरफेर करने का प्रयास कर रही है।<&sol;p>&NewLine;