Related Posts

आज से अयोध्या में पांच दिवसीय दीपोत्सव

<p><strong>&&num;8211&semi; 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p><strong>अयोध्या &colon;- <&sol;strong>रामनगरी अयोध्या में गुरुवार से पांच दिवसीय भव्य दीपोत्सव की शुरुआत होगी। इस बार राम की पैड़ी के 56 घाटों पर 30 लाख दीप जलाने की तैयारी है। सरयू तट से लेकर श्रीराम जन्मभूमि परिसर तक दीपों की रोशनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से अयोध्या जगमगाएगी।<&sol;p>&NewLine;<p>इस वर्ष दीपोत्सव में पांच देशों की रामलीला मंडलियां भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों का मंचन करेंगी। इसके अलावा विभिन्न राज्यों के कलाकार लोकनृत्य और संगीत की प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में मथुरा का मयूर और बम रसिया&comma; प्रयागराज का ढेढ़िया&comma; बांदा का पाई डंडा&comma; झांसी का राई&comma; गाजीपुर का धोबिया और बहराइच का डोमकच नृत्य प्रमुख आकर्षण होंगे। पश्चिम बंगाल के श्रीखोल और आंध्र प्रदेश के बोनालु की सांस्कृतिक झलक भी देखने को मिलेगी।<&sol;p>&NewLine;<p>उधर&comma; श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से मंदिर निर्माण में सहयोग देने वाले रामभक्तों को दीपावली की शुभकामनाएं भेजी जा रही हैं। व्हाट्सएप संदेश के साथ आभार-पत्र भेजकर उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;