Related Posts

शहर के डेंटल कॉलेज में रैगिंग का सनसनीखेज मामला!

<p><strong>&&num;8211&semi; शराब की बोतल फोड़कर जूनियर छात्रों से कांच के टुकड़े उठवाए<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p><strong>नागपुर &colon;- <&sol;strong>नागपुर के शासकीय दंत महाविद्यालय के छात्रावास में रैगिंग का एक गंभीर मामला सामने आया है। कॉलेज में प्रवेश लेने के महज 15 दिन बाद ही दो जूनियर विद्यार्थियों को सीनियर छात्रों की प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। आरोप है कि वरिष्ठ विद्यार्थियों ने उनके साथ गाली-गलौज और जातिसूचक टिप्पणी की। इतना ही नहीं&comma; शराब की खाली बोतल फोड़कर उन्हें कांच के टुकड़े उठाने के लिए मजबूर किया गया। इस घटना ने कॉलेजों में नए विद्यार्थियों की सुरक्षा और रैगिंग रोकने के इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।<&sol;p>&NewLine;<p>प्राप्त जानकारी के अनुसार&comma; शासकीय दंत महाविद्यालय में नए विद्यार्थियों का शैक्षणिक सत्र करीब 15 दिन पहले शुरू हुआ है। इनमें से कई विद्यार्थी कॉलेज के छात्रावास में रहते हैं। आरोप है कि 2 नवंबर के आसपास दो जूनियर विद्यार्थियों को वरिष्ठ छात्रों ने एक स्थान पर बुलाया। वहां उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज की गई और जातिसूचक टिप्पणी कर अपमानित किया गया। इसके बाद शराब की खाली बोतल फोड़कर उसके कांच के टुकड़े उठाने के लिए कहा गया।<&sol;p>&NewLine;<p>विद्यार्थियों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कॉलेज प्रशासन ने तत्काल रैगिंग विरोधी समिति की बैठक बुलाई। समिति ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी ई-मेल के माध्यम से घटना की जानकारी दी गई है। इसके अलावा अजनी पुलिस को भी मामले से अवगत कराया गया है। हालांकि&comma; जांच के सामने कुछ व्यावहारिक अड़चनें भी हैं। घटना के बाद 3 नवंबर के आसपास दिवाली की छुट्टियां शुरू होने से छात्रावास के अधिकांश विद्यार्थी अपने घर चले गए। इसके चलते संबंधित विद्यार्थियों से पूछताछ करने और उनके बयान दर्ज करने में परेशानी हो रही है। वहीं&comma; कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ&period; मंगेश फडणाईक के अवकाश पर होने के कारण प्रशासनिक स्तर पर आगे की प्रक्रिया प्रभावित होने की जानकारी सूत्रों ने दी है।<&sol;p>&NewLine;<p>सूत्रों के अनुसार&comma; जांच समिति की रिपोर्ट गुरुवार को कॉलेज प्रशासन को सौंपी जाएगी। इसके बाद समिति की दोबारा बैठक लेकर आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की जांच जारी है।<&sol;p>&NewLine;