Related Posts

दिल्ली इमारत हादसे में तीन ठेकेदार गिरफ्तार

<p><strong>&&num;8211&semi; फरीदाबाद से पकड़े गए आरोपी&semi; मलबे में अब भी पांच लोगों के दबे होने की आशंका&comma; दो की मौत और पांच घायल<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p><strong>नई दिल्ली &colon;-<&sol;strong> पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार स्थित गली शीश महल में निर्माणाधीन इमारत ढहने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन ठेकेदारों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सिराज&comma; ताजुद्दीन और फुरकान के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस ने तीनों को हरियाणा के फरीदाबाद जिले के सिरोही गांव से पकड़ा। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता &lpar;बीएनएस&rpar; की धारा 105 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है&comma; जबकि पांच अन्य घायल हुए हैं।<&sol;p>&NewLine;<p>एसडीएम मनोज कुमार ने गुरुवार को बताया कि ढही हुई इमारत के बेसमेंट में अभी भी पांच लोगों के फंसे होने की आशंका है। अब तक चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल &lpar;एनडीआरएफ&rpar; और दिल्ली नगर निगम &lpar;एमसीडी&rpar; के कर्मचारी लगातार बचाव अभियान चला रहे हैं।एसडीएम के अनुसार&comma; इमारत का निर्माण छोटे प्लॉट पर चार मंजिलों में किया गया था। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि निर्माण के दौरान इस्तेमाल किए गए अस्थायी सहारे &lpar;सेंटरिंग&rpar; कंक्रीट के पूरी तरह सूखने और मजबूत होने से पहले ही हटा दिए गए थे। इससे इमारत का ढांचा कमजोर होकर ढह गया। मलबा और कंक्रीट बेसमेंट में जमा होने से बचाव कार्य में भी परेशानी आ रही है।<&sol;p>&NewLine;<p><strong>संकरी गली के कारण बचाव अभियान में मुश्किल<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>हादसे के बाद बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू किया। घटनास्थल पर फ्लडलाइट की व्यवस्था कर रातभर मलबे में दबे लोगों की तलाश की गई। हालांकि&comma; संकरी गली के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आ रही हैं।<&sol;p>&NewLine;<p>इमारत करीब तीन फीट चौड़ी बंद गली के अंतिम छोर पर स्थित है। ऐसे में बड़े बचाव वाहन और भारी मशीनें घटनास्थल तक नहीं पहुंच पा रही हैं। एनडीआरएफ और एमसीडी के करीब 30 कर्मचारी बचाव अभियान में जुटे हैं।<&sol;p>&NewLine;<p><strong>दूसरी और तीसरी मंजिल पर निर्माण से ढहने की आशंका<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>प्रारंभिक जानकारी के अनुसार&comma; इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल पर कथित अनधिकृत निर्माण के दौरान ढांचा कमजोर हुआ और पूरी इमारत भरभराकर गिर गई। हालांकि&comma; हादसे के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस गिरफ्तार ठेकेदारों की भूमिका और निर्माण में बरती गई लापरवाही की जांच कर रही है।<&sol;p>&NewLine;