Related Posts

जबरन नहीं, किसानों की सहमति से होगा भूमि अधिग्रहण

<p><strong>&&num;8211&semi; गड़चिरोली की MIDC और इस्पात परियोजना को लेकर फडणवीस का आश्वासन<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p><strong>नागपुर &colon;- <&sol;strong>गड़चिरोली जिले में प्रस्तावित महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडल &lpar;MIDC&rpar; और इस्पात परियोजना के लिए किसानों की जमीन जबरन अधिग्रहित नहीं की जाएगी। प्रभावित किसानों को विश्वास में लेकर उनकी सहमति से ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को किसानों के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया।<&sol;p>&NewLine;<p>मुख्यमंत्री निवास रामगिरी में आयोजित बैठक में भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों की आपत्तियों और मांगों पर चर्चा हुई। भेंडाला क्षेत्र के 14 गांवों तथा येणापुर-जयरामपुर क्षेत्र के 13 गांवों के किसानों ने प्रस्तावित औद्योगिक और इस्पात परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के विरोध में आंदोलन किया था। इसी पृष्ठभूमि में किसानों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी समस्याएं रखीं।<&sol;p>&NewLine;<p><strong>कलेक्टर की अध्यक्षता में बनेगी विशेष समिति<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>भूमि अधिग्रहण से जुड़े विवाद का समाधान निकालने के लिए मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी अविश्यांत पंडा की अध्यक्षता में विशेष समिति गठित करने के निर्देश दिए। यह समिति प्रभावित किसानों की समस्याओं&comma; आपत्तियों और मांगों को सुनेगी। साथ ही सभी संबंधित पक्षों से चर्चा कर सर्वमान्य समाधान निकालने का प्रयास करेगी।<&sol;p>&NewLine;<p><strong>संघर्ष नहीं&comma; संवाद से निकलेगा रास्ता<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि औद्योगिक परियोजनाओं और स्थानीय किसानों के बीच टकराव की स्थिति नहीं बननी चाहिए। इसके लिए प्रशासन को किसानों के साथ लगातार संवाद बनाए रखना होगा। उन्होंने जिले के समग्र विकास और भावी पीढ़ियों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने की दृष्टि से सकारात्मक रुख अपनाने की अपील भी की।<&sol;p>&NewLine;<p>बैठक में गड़चिरोली के सहपालक मंत्री एड&period; आशीष जायसवाल&comma; विधायक डॉ&period; मिलिंद नरोटे&comma; विशेष पुलिस महानिरीक्षक संदीप पाटिल&comma; जिलाधिकारी अविश्यांत पंडा&comma; पुलिस अधीक्षक एम&period; रमेश सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और किसान प्रतिनिधि उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;