Related Posts

धनतेरस पर आज बाजार में होगी धनवर्षा

<p><strong>&&num;8211&semi; व्यापारियों और ग्राहकों में उत्साह&comma; ज्वेलरी और इलेक्ट्रॉनिक बाजार में धूम<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p><strong>नागपूर &colon;- <&sol;strong>धनतेरस को लेकर शहर के बाजार सजकर तैयार हैं। व्यापारियों से लेकर ग्राहकों तक में त्योहार को लेकर खासा उत्साह है। महंगाई के बावजूद इस बार बाजार में जमकर खरीदारी की उम्मीद है। सराफा&comma; वाहन और इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम आकर्षक ढंग से सजाए गए हैं। धनतेरस पर शुक्रवार को शुभ मुहूर्त में बड़ी संख्या में वाहनों&comma; इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों और आभूषणों की डिलीवरी होगी।<&sol;p>&NewLine;<p>ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कारोबारियों ने विशेष ऑफर और छूट की योजनाएं शुरू की हैं। बाइक&comma; कार और इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की खरीद पर आकर्षक उपहार दिए जा रहे हैं। कुछ शोरूम में चुनिंदा उत्पादों की खरीद पर सोने-चांदी के सिक्के भी दिए जा रहे हैं। बर्तन बाजार में भी विशेष छूट उपलब्ध है। व्यापारियों को उम्मीद है कि इस बार धनतेरस पर जिले में करोड़ों रुपये का कारोबार होगा।<&sol;p>&NewLine;<p><strong>हजारों वाहनों की एडवांस बुकिंग<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>धनतेरस पर वाहन खरीदना शुभ माना जाता है। इसे देखते हुए लोगों ने पहले से ही कार और दोपहिया वाहनों की बुकिंग करा रखी है। वाहन डीलरों के अनुसार&comma; अब तक हजारों वाहनों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बेहतर बिक्री की उम्मीद है। धनतेरस के दिन बड़ी संख्या में वाहनों की डिलीवरी होने से बाजार में करोड़ों रुपये का कारोबार होने की संभावना है।<&sol;p>&NewLine;<p><strong>सोने-चांदी की चमक बढ़ी<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>सराफा बाजार में भी धनतेरस को लेकर रौनक है। व्यापारियों के अनुसार&comma; पिछले एक-दो दिनों से खरीदारी में तेजी आई है। ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए छोटे और बड़े बजट के लिए ज्वेलरी का विशेष कलेक्शन तैयार किया गया है। सोने के आभूषणों के साथ चांदी के सिक्कों और गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों की भी अच्छी मांग है।<&sol;p>&NewLine;<p><strong>इलेक्ट्रॉनिक्स पर छूट और उपहार<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>टीवी&comma; फ्रिज&comma; एसी&comma; साउंड सिस्टम और वॉशिंग मशीन जैसे उत्पादों पर विशेष छूट दी जा रही है। इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारियों के अनुसार&comma; फाइनेंस कंपनियां आकर्षक ईएमआई और अन्य सुविधाएं दे रही हैं। चुनिंदा उत्पादों पर उपहार भी दिए जा रहे हैं। कारोबारियों को उम्मीद है कि इस बार इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में 100 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हो सकता है।<&sol;p>&NewLine;