Related Posts

संसद में मुकाबला, सड़क पर भी जवाब देंगे – फडणवीस

<p><strong>&&num;8211&semi; राहुल गांधी को चुनौती&comma; भाजपा की &OpenCurlyQuote;लोकतंत्र बचाओ&comma; अराजकता हटाओ’ पदयात्रा<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p><strong>नागपुर &colon;- <&sol;strong>चुनाव आयोग और देश की संवैधानिक संस्थाओं पर कांग्रेस तथा विपक्षी दलों की ओर से लगाए जा रहे आरोपों के जवाब में भाजपा ने गुरुवार को नागपुर में &OpenCurlyQuote;लोकतंत्र बचाओ&comma; अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ महापदयात्रा निकाली। इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि असली लड़ाई संसद में ही होगी&comma; लेकिन भाजपा सड़क पर संघर्ष करने के लिए भी तैयार है।<&sol;p>&NewLine;<p>पदयात्रा को संबोधित करते हुए फडणवीस ने कहा कि आज जिस तरह भारतीय लोकतंत्र को निशाना बनाया जा रहा है और राहुल गांधी तथा उनके सहयोगियों के माध्यम से देश के संविधान को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है&comma; उसके खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए सभी एकजुट हुए हैं। उन्होंने राहुल गांधी के उस कथित बयान का उल्लेख किया&comma; जिसमें सड़क पर लड़ाई लड़ने की बात कही गई थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक डॉ&period; बाबासाहब आंबेडकर का संविधान देश में लागू है&comma; तब तक लोकतंत्र की लड़ाई संसद में ही लड़ी जाएगी। हालांकि&comma; भाजपा सड़क पर उतरकर संघर्ष करने के लिए भी तैयार है&comma; यह दिखाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर आए हैं।<img class&equals;"alignnone wp-image-72042 size-full" src&equals;"https&colon;&sol;&sol;insidernewstoday&period;in&sol;wp-content&sol;uploads&sol;2026&sol;11&sol;BJPNag-02&lowbar;copy&lowbar;800x423&period;webp" alt&equals;"" width&equals;"799" height&equals;"423" &sol;><&sol;p>&NewLine;<p><strong>विपक्ष के 100 उतरेंगे तो भाजपा के हजार कार्यकर्ता आएंगे<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>फडणवीस ने आगे कहा कि भाजपा की ताकत और कार्यकर्ताओं की एकजुटता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यदि विपक्ष के 100 लोग सड़क पर उतरेंगे तो भाजपा के एक हजार कार्यकर्ता सामने आएंगे। यदि विपक्ष के एक हजार लोग आए तो भाजपा के लाखों कार्यकर्ता एकजुट होंगे और यदि विपक्ष लाखों की संख्या में उतरा तो भाजपा के एक करोड़ लोग सड़क पर उतरेंगे। उन्होंने इसे भारत की सामूहिक आवाज बताया।<&sol;p>&NewLine;<p>उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से राहुल गांधी&comma; कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के नेता एसआईआर सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। विपक्ष ने केंद्र की भाजपा सरकार पर चुनाव में वोटों की चोरी कर सत्ता में आने के आरोप भी लगाए हैं। इन्हीं आरोपों के जवाब में भाजपा ने नागपुर में इस पदयात्रा का आयोजन कर विपक्ष के खिलाफ राजनीतिक मोर्चा खोला।<&sol;p>&NewLine;<p><strong>हर बयान के साथ और कमजोर होगी कांग्रेस &colon; गडकरी<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को नागपुर में भाजपा के &OpenCurlyQuote;लोकतंत्र बचाओ&comma; अराजकता हटाओ’ अभियान के दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष चाहे कितना भी राजनीतिक ड्रामा कर ले&comma; जनता कांग्रेस को वोट देने वाली नहीं है। गडकरी ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस जितना अधिक बयान देगी&comma; पार्टी उतनी ही कमजोर होती जाएगी।<&sol;p>&NewLine;<p>गडकरी ने कांग्रेस पर देश में आपातकाल लगाने और न्यायपालिका तथा चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को कमजोर किया था। भाजपा ने कांग्रेस को सत्ता से हटाकर लोकतंत्र की रक्षा की है और आगे भी लोकतांत्रिक संस्थाओं की सुरक्षा के लिए काम करती रहेगी। भारत की विविधता का उल्लेख करते हुए कहा कि विविधता में एकता देश की सबसे बड़ी विशेषताओं में से एक है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा किसी के साथ भेदभाव नहीं करती और लोकतंत्र की रक्षा करना पार्टी के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है।<&sol;p>&NewLine;