Related Posts

शहर की हवा हुई जहरीली, AQI पहुंचा 258 पर

<p><strong>&&num;8211&semi; बिना बारिश के बढ़ा प्रदूषण का खतरा&comma; PM 2&period;5 का स्तर 72 दर्ज<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p><strong>नागपुर &colon;- <&sol;strong>शहर में एक ओर दिवाली की रौनक और बाजारों में बढ़ती भीड़ है&comma; तो दूसरी ओर हवा की बिगड़ती गुणवत्ता ने चिंता बढ़ा दी है। नागपुर का वायु गुणवत्ता सूचकांक &lpar;AQI&rpar; 258 पर पहुंच गया है। हवा की गुणवत्ता स्वास्थ्य के लिए हानिकारक स्तर पर दर्ज की गई है। प्रदूषण बढ़ने से खासकर सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए परेशानी बढ़ सकती है।<&sol;p>&NewLine;<p>उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार&comma; शहर में पीएम 2&period;5 का स्तर 72 और पीएम10 का स्तर 141 दर्ज किया गया। हवा में मौजूद सूक्ष्म धूलकण स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। ऐसे में विशेषज्ञों ने विशेष रूप से श्वसन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को प्रदूषित वातावरण में लंबे समय तक रहने से बचने की सलाह दी है।<&sol;p>&NewLine;<p><strong>राज्य में मौसम रहेगा शुष्क<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार&comma; शनिवार&comma; 7 नवंबर को महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आसमान साफ रहेगा और बारिश का कोई बड़ा अलर्ट जारी नहीं किया गया है। दिवाली के चलते बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ बढ़ रही है&comma; लेकिन बारिश नहीं होने से नागपुर में प्रदूषण की समस्या चिंता का विषय बनी हुई है।<&sol;p>&NewLine;<p><strong>विदर्भ और मराठवाड़ा में भी बारिश के आसार कम<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>नागपुर के साथ अमरावती&comma; अकोला&comma; वर्धा&comma; भंडारा&comma; गोंदिया और चंद्रपुर में भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। नागपुर में अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं&comma; मराठवाड़ा के छत्रपति संभाजीनगर&comma; जालना&comma; बीड&comma; लातूर&comma; नांदेड़ और धाराशिव में भी बारिश की संभावना कम है।<&sol;p>&NewLine;