Related Posts

दिवाली पर दमकल विभाग अलर्ट, विशेष इंतजाम

<p><strong>&&num;8211&semi; गांधीबाग&comma; सोकता भवन और पटाखा मार्केट में तैनात रहेंगी दमकल गाड़ियां<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p><strong>नागपुर &colon;- <&sol;strong>दिवाली के दौरान पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को देखते हुए नागपुर महानगरपालिका के अग्निशमन विभाग ने शहर में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की है। आगजनी की घटनाओं पर तत्काल नियंत्रण पाने के लिए प्रमुख स्थानों पर दमकल गाड़ियां और अग्निशमन उपकरण तैनात किए जाएंगे।<&sol;p>&NewLine;<p>गांधीबाग&comma; सोकता भवन और पटाखा मार्केट परिसर में दमकल गाड़ियों की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा पांचपावली अग्निशमन केंद्र को भी सक्रिय रखा जाएगा। आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी अग्निशमन केंद्रों को सतर्क रहने और आवश्यक संसाधन तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने 8 और 14 नवंबर को अधिकारियों एवं कर्मचारियों की राजपत्रित&comma; आकस्मिक और अर्जित छुट्टियां रद्द कर दी हैं। कर्मचारियों की ड्यूटी तीन शिफ्टों में लगाई जाएगी&comma; ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत कार्य शुरू किया जा सके। कलमना स्थित क्षेत्रीय अग्निशमन प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षणार्थियों की भी अग्निशमन सहायक के रूप में मदद ली जाएगी।<&sol;p>&NewLine;<p>मनपा अग्निशमन विभाग ने नागरिकों से खुले और सुरक्षित स्थानों पर ही पटाखे फोड़ने तथा बच्चों को बड़ों की निगरानी में आतिशबाजी करने की अपील की है। ज्वलनशील पदार्थों और भीड़भाड़ वाले स्थानों के पास पटाखे फोड़ने से बचने की सलाह भी दी गई है।<&sol;p>&NewLine;