Related Posts

धनतेरस पर हुई धनवर्षा, 900 करोड़ के पार कारोबार

<p><strong>&&num;8211&semi; वाहन&comma; सराफा और इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में जबरदस्त रौनक<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p><strong>नागपुर &colon;- <&sol;strong>धनतेरस पर ऑरेंज सिटी के बाजारों में जमकर धनवर्षा हुई। खरीदारी के लिए सुबह से ही बाजारों और शोरूम में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। वाहन&comma; सराफा&comma; इलेक्ट्रॉनिक्स&comma; बर्तन&comma; कपड़े और फर्नीचर सहित लगभग सभी बाजारों में अच्छी ग्राहकी रही। किसी ने नई कार खरीदी तो किसी ने दोपहिया वाहन&comma; सोने-चांदी के आभूषण&comma; इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और घरेलू सामान की खरीदारी की। कारोबारियों के अनुसार&comma; धनतेरस पर जिले में कुल कारोबार 900 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।<&sol;p>&NewLine;<p><strong>4 हजार से अधिक दोपहिया&comma; 1&comma;200 कारों की बिक्री<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>ऑटोमोबाइल कारोबारी अनुज पांडे के अनुसार&comma; दोपहिया और चारपहिया वाहनों के शोरूम में सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ रही। हीरो&comma; होंडा&comma; बजाज&comma; टीवीएस&comma; सुजुकी&comma; यामाहा और रॉयल एनफील्ड के शोरूम देर रात तक गुलजार रहे। कारोबारी अचल गांधी ने बताया कि कंपनियों की ओर से दिए गए आकर्षक ऑफर्स का ग्राहकों ने लाभ उठाया। बाजार में महंगाई का खास असर नजर नहीं आया। अनुमान के मुताबिक&comma; धनतेरस पर 4&comma;000 से अधिक दोपहिया वाहन और करीब 1&comma;200 कारों की डिलीवरी हुई।<&sol;p>&NewLine;<p><strong>सराफा बाजार में 150 से 180 करोड़ का कारोबार<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>सराफा कारोबारियों के अनुसार&comma; धनतेरस पर जिले के सराफा बाजार में करीब 150 से 180 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। सोने के साथ चांदी की भी अच्छी मांग रही। मध्यमवर्गीय ग्राहकों ने चांदी के सिक्कों और बर्तनों को प्राथमिकता दी&comma; जबकि उच्च वर्ग के ग्राहकों ने सोने-चांदी के आभूषणों के साथ प्लेटिनम और हीरे की ज्वेलरी खरीदी। हॉलमार्क आभूषणों और एंटिक डिजाइन की ज्वेलरी के प्रति भी ग्राहकों का रुझान दिखाई दिया।<&sol;p>&NewLine;<p><strong>इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में भी खूब हुई खरीदारी<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारियों ने बताया कि सुबह से ही शोरूम में ग्राहकों की आवाजाही शुरू हो गई थी। फ्रिज&comma; वाशिंग मशीन&comma; एलईडी टीवी&comma; एसी&comma; मिक्सर-ग्राइंडर&comma; जूसर और माइक्रोवेव ओवन की अच्छी मांग रही। कंपनियों की ओर से छूट&comma; कैशबैक और अन्य आकर्षक ऑफर्स दिए जाने से ग्राहकों का उत्साह और बढ़ा।<&sol;p>&NewLine;<p><strong>बर्तन बाजार में देर रात तक भीड़<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>बर्तन बाजार कारोबारियों के अनुसार&comma; धनतेरस पर स्टील के बर्तनों की जमकर बिक्री हुई। डिनर सेट&comma; थाली&comma; कटोरी&comma; ग्लास सेट&comma; नॉनस्टिक बर्तन और पूजा सामग्री के साथ पीतल की घंटियां&comma; पूजा थालियां तथा सजावटी सामान भी खूब बिके। सुबह से देर रात तक बाजार में ग्राहकों की भारी भीड़ रही।<&sol;p>&NewLine;<p><strong>भीड़ के कारण कई इलाकों में जाम<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>धनतेरस पर खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ के चलते शहर के प्रमुख बाजारों में यातायात प्रभावित रहा। सड़क किनारे लगी अस्थायी दुकानों और ग्राहकों की आवाजाही से कई मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही। सुबह से शुरू हुआ जाम देर रात तक वाहन चालकों और नागरिकों के लिए परेशानी का कारण बना।<&sol;p>&NewLine;