spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

आज से अमूल ने बढ़ा दिए दूध के दाम

नई दिल्ली :- त्योहारों की रौनक अभी खत्म ही हुई थी कि आम आदमी की रसोई पर महंगाई का नया बोझ आन पड़ा है। देश की दो सबसे बड़ी दूध सप्लाई करने वाली कंपनियों, अमूल और मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में बड़ा इजाफा कर दिया है। आपको बता दें कि नई दरें गुरुवार, 12 नवंबर से देशभर के प्रमुख बाजारों में लागू हो गई हैं। इस फैसले के बाद अब आपको सुबह की चाय से लेकर बच्चों के दूध तक के लिए पहले से ज्यादा पैसे ढीले करने होंगे।

जानिए कौन-सा दूध कितना महंगा

कीमतों में 2 रुपये से लेकर सीधे 6 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है। सबसे ज्यादा असर अमूल के फुल क्रीम भैंस के दूध पर पड़ा है, जो अब 80 रुपये की जगह 86 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। वहीं अमूल गोल्ड (फुल क्रीम वाला दूध) के पैकेट पर 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाला अमूल ताजा (टोंड मिल्क वाला दूध पैकेट) भी 2 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। इसी तरह मदर डेयरी ने भी अपने अलग-अलग वेरिएंट पर 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक रेट बढ़ा दिए हैं।

इसलिए अमूल को बढ़ाने पड़े दूध के दाम

कंपनियों का कहना है कि यह फैसला मजबूरी में लेना पड़ा है। पिछले एक साल के दौरान पशुओं के चारे, सूखे-हरे चारे, खली, मक्का और शीरे जैसी चीजों के दाम काफी बढ़ गए हैं। इसके अलावा, दूध को पैक करने वाली पॉलीथिन, ट्रांसपोर्टेशन और पेट्रोल-डीजल यानी ईंधन का खर्चा भी बहुत बढ़ गया है। देश के कई हिस्सों में कम और खराब बारिश की वजह से भी पशुपालक भाइयों को पशु पालने में काफी दिक्कत आ रही थी, जिससे दूध का उत्पादन महंगा हो गया था।

बढ़ी हुई कीमतों का लाभ किसानों को मिलने का दावा

GCMMF के मुताबिक, इस बढ़ी हुई कीमत का सीधा फायदा दूध पैदा करने वाले किसानों को होगा। अमूल अपने सहकारी मॉडल के तहत ग्राहकों से मिलने वाले 1 रुपये में से करीब 80 पैसे सीधे 36 लाख से ज्यादा दुग्ध उत्पादक किसानों को वापस देता है। पिछले एक साल में किसानों से दूध खरीदने की दरें 4 से 5 फीसदी तक बढ़ाई गई हैं। ऐसे में खुदरा दाम बढ़ने से किसानों की जेब में ज्यादा पैसा जाएगा, जिससे वे अपने पशुओं की बेहतर देखभाल कर सकेंगे।

Popular Articles