spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

देश के 13 राज्यों, 3 UT में आज से SSR

– 6 करोड़ वोटर्स के पास दोबारा नाम जुड़वाने का मौका

नई दिल्ली :- चुनाव आयोग गुरुवार से 13 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में स्पेशल समरी रिवीजन (SSR) की प्रक्रिया शुरू कर रहा है। वहीं, उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया 5 दिन बाद शुरू होगी। इस दौरान SIR में वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाता अपना नाम दोबारा जुड़वा सकेंगे। SIR से पहले इन 17 राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों में कुल 64.57 करोड़ मतदाता रजिस्टर्ड थे, जो अंतिम मतदाता सूची में घटकर 58.71 करोड़ रह गए। यानी करीब 5.86 करोड़ नाम कम हुए हैं। अब पुनरीक्षण के दौरान यह देखना अहम होगा कि हटाए गए मतदाताओं में से कितने दोबारा सूची में शामिल होते हैं।

ज्यादा नाम वापस जुड़ने पर सत्यापन प्रक्रिया पर सवाल उठ सकते हैं, जबकि कम नाम जुड़ने की स्थिति में पात्र मतदाताओं के छूटने की आशंका की जांच जरूरी होगी।

क्या है स्पेशल समरी रिवीजन?

स्पेशल समरी रिवीजन के तहत मौजूदा वोटर लिस्ट को अपडेट किया जाता है। इसमें नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े जाते हैं और मतदाता सूची में मौजूद गलतियों को ठीक किया जाता है। यह स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) से अलग प्रक्रिया है। SIR में मतदाताओं का घर-घर जाकर सत्यापन किया जाता है, जबकि SSR में मौजूदा मतदाता सूची को आधार बनाकर उसमें बदलाव किए जाते हैं।

वोटरों के पते एक तय फॉर्मेट में दर्ज होंगे

चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट में मतदाताओं के पते एक समान तरीके से दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इससे किसी मतदाता का घर और मतदान क्षेत्र पहचानने में आसानी होगी।

Popular Articles